विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिया की मौत से दुखी 12 साल के बच्चे ने भी कर ली खुदकुशी

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Jun 2013 04:09 PM (IST)

कम उम्र में जिया खान की मौत ने जैसे बॉलीवुड में सबको सन्न कर दिया है, ठीक उसी तरह जिया के फैंस को भी जिया की मौत का गहरा सदमा लगा है। ऐसे ही जिया के ए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कम उम्र में जिया खान की मौत ने जैसे बॉलीवुड में सबको सन्न कर दिया है, ठीक उसी तरह जिया के फैंस भी उसकी मौत के लेकर गहरे सदमे में हैं। ऐसे ही एक फैन ने जिया की मौत के बाद खुदकुशी कर ली।

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले 12 साल के बाबू ने जिया की मौत के दूसरे दिन अपने घर की छत पर लगी हुक से लटक कर अपनी जान दे दी।

जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि गुरुनानक बस्ती में रहने वाला बाबू जिया की मौत से काफी दुखी था। लड़के ने जिया की मौत का पूरा मामला टीवी पर देखा और उसके बाद से बिल्कुल चुप हो गया। इसके बाद घर पर खुद को अकेला पाकर बाबू ने अपनी जान ले ली।

गौरतलब है कि दो दिनों पहले अभिनेत्री जिया खान ने मुंबई स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को अब तक जिया की मौत की वजह नहीं पता चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर