विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली बने हीरो, पहली फिल्‍म इस डेट को होगी रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 12 Jul 2015 11:09 AM (IST)

पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। अब तक ये पता था कि तनिष्‍ठा मुखर्जी के साथ उनकी पहली फिल्‍म 'अनइंडियन' आने वाली है और अब खबर आई है कि उनकी इस फिल्‍म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के फैंस के लिए अच्छी खबर है। अब तक ये पता था कि तनिष्ठा मुखर्जी के साथ उनकी पहली फिल्म 'अनइंडियन' आने वाली है और अब खबर आई है कि उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

चोरी किया गया है करीना का नया आइटम नंबर!

जी हां, चलिए आपको बता ही देते हैं कि ब्रेट ली की यह पहली फिल्म कब रिलीज होने वाली है। इसे इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन सिडनी में रहने वाले भारतीय मूल के डायरेक्टर अनुपम शर्मा ने किया है। यह एक कॉमेडी फिल्म है।

शाहिद की दुल्हन उनकी नहीं इस हीरो की हैं जबरदस्त फैन

इस फिल्म की शूटिंग पिछली गर्मियों में सिडनी में हुई थी। यह ऑस्ट्रेलिया भारत फिल्म फंड द्वारा बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म की हीरोइन तनिष्ठा चटर्जी ने एक ऐसी तलाकशुदा महिला का किरदार अदा करती दिखेंगी, जो अपने सपनों को जीना चाहती है। ब्रेट ली इसमें टिपिकल इंडियन लुक में भी दिखाई देंगे।