विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटनी को इस घटना के बाद स्टेज पर जाने से लगता है डर!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 02 May 2015 09:10 AM (IST)

ब्रिटनी स्पियर्स को अब स्‍टेज पर जाने से डर लगता है। एक लाइव शो में परफॉर्म करने के दौरान ब्रिटनी स्पियर्स को एंकल में चोट लग गई। वे इस चोट से उबर गई हैं। उन्होंने अपने फैंस को विश्वास दिलाया है कि वे अब ठीक हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। ब्रिटनी स्पियर्स को अब स्टेज पर जाने से डर लगता है। एक लाइव शो में परफॉर्म करने के दौरान ब्रिटनी स्पियर्स को एंकल में चोट लग गई। वे इस चोट से उबर गई हैं। उन्होंने अपने फैंस को विश्वास दिलाया है कि वे अब ठीक हैं।

आधी रात को कमरे में घुस होटल कर्मचारी ने की एक्ट्रेस से छेड़छाड़

33 वर्षीय स्टार अपने शो के दौरान कुछ घबराई हुई-सी थीं। फैंस ने इसके साथ ही कुछ और इवेंट के वीडियो पर सोशल साइट्स पर अपलोड किए थे। इसका उद्देश्य सभी के बीच इस संदेश को भेजना था कि अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।

शशिकला और विद्या बालन को सम्मानित करेगी महाराष्ट्र सरकार

ब्रिटनी ने टि्वटर पर लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रात को स्टेज पर अपनी एंकल की चोट को लेकर मन में कुछ डर था। लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं।'

वैसे यह पहला अवसर नहीं है जब इस तरह की घटना ब्रिटनी के साथ हुई हो। इससे पहले मार्च में भी वे परफॉर्मेंस के दौरान चोटिल हो गई थीं।

'जमाई राजा' बनकर रवि दुबे ने जीता बेस्ट टीवी एक्टर का अवॉर्ड