विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार की फिल्‍म 'ब्रदर्स' का एक प्‍यारा पोस्‍टर हुआ जारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 04 Aug 2015 12:54 PM (IST)

इन दिनों जबरदस्‍त एक्‍शन से भरपूर अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की फिल्‍म 'बद्रर्स' काफी चर्चा में है। हर किसी को इस फिल्‍म के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे तो इसमें दो भाइयों डेविड और मॉन्‍टी की कहानी है, जो बचपन में एक दूसरे से बहुत प्‍यार करते हैं,

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों जबरदस्त एक्शन से भरपूर अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बद्रर्स' काफी चर्चा में है। हर किसी को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे तो इसमें दो भाइयों डेविड और मॉन्टी की कहानी है, जो बचपन में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, मगर बड़े होकर किसी वजह से एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

ऐश्वर्या को पांच सालों में इस बात का बिल्कुल भी नहीं हुआ अहसास

हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस की एक छोटी सी लव स्टोरी भी है, जो आपको काफी इमोशनल कर देगी। फिल्म 'बद्रर्स' का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें दोनों के प्यार की झलक देखने को मिल रही है। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। ये रहा वो पोस्टर।

फिल्म 'बद्रर्स' के मेकर्स ने इस पोस्टर को ट्विटर पर जारी किया है और इसके साथ लिखा है, 'डेविड और जेनी 'बद्रर्स' में प्यार को फिर से परिभाषित करते हैं।' इस फिल्म में अक्षय कुमार , डेविड और जैकलीन फर्नांडिस, जेनी बनी हैं। जैसे ही ये नया पोस्टर जारी किया गया, वैसे ही ट्विटर पर #BrothersAug14 ट्रेंड करने लगा।

कंगना की नजर में पहले ऐसे लोग थे बहुत ही बेवकूफ

आपको बता दें कि यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। वैसे यह रिलीज से पहले ही काफी हिट हो चुकी है। अब तक लाखों लोग इसका ट्रेलर यू-ट्यूब पर देख चुके हैं और उन्हें ये काफी पसंद भी आई है। यह 2011 में आई हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' की रीमेक है। इसमें जैकी श्रॉफ और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं।