विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शर्त पर पाइए रजनीकांत की फिल्‍म 'कबाली' का फ्री टिकट

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Jul 2016 04:13 PM (IST)

सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍में देखने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं। ऐसे में उनके लिए यह एक बहुत ही अच्‍छा मौका है फ्री में उनकी नई फिल्‍म देखने का, मगर सिर्फ एक शर्त है।

News Article Hero Image

पुड्डुचेरी। रजनीकांत को साउथ का भगवान कहा जाता है। उनकी आने वाली फिल्म 'कबाली' तो रिलीज से पहले ही देश भर में छाई हुई है। खबर तो यह भी है कि यह पहले ही 200 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में रजनीकांत की लोकप्रियता को भुनाने के लिए पुड्डुुचेरी सरकार ने एक मजेदार स्कीम निकाली है। इसके मुताबिक, घर में टॉयलेट बनवाइए और 'कबाली' का टिकट फ्री में पाइए।

शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती!

वैसे यह खास स्कीम सेल्लीघट पंचायत के अंतर्गत आनेवाले क्षेत्रों के लिए है। दरअसल, जिले की रूरल डेवलपमेंट एजेंसी के मुताबिक, सेल्लीघाट गांव में 772 घर हैं, मगर टॉयलेट सिर्फ 447 है। गांव में स्वच्छता को बढावा देने के लिए सरकार ने इस तरह की स्कीम बनाई है। वहीं लोगों में रजनीकांत की दीवानगी को देखते हुए किरण बेदी ने भी उन्हें 'समृद्ध पुड्डुचेरी' मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाने की इच्छा जताई है। मोदी सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' स्कीम के तहत यहां 'समृद्ध पुड्डुचेरी' मिशन चलाया जा रहा है।

अंकिता लोखंडे को मिला बड़ा ब्रेक, इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार!

आपको बता दें कि 'कबाली' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें रजनीकांत एक मलयालम गैंगस्टर डॉन कबाली की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एयर एशिया इंडिया ने अपने एयरक्राफ्ट को रजनीकांत के पोस्टर के साथ री-ब्रांड किया है। यह पहली बार है, जब प्लेन पर किसी फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। पार्टनर बनने के साथ ही एयर एशिया रजनीकांत के फैंस लिए एक खास तोहफा दे रही है। यह बंगलुरू में रहनेवाले रजनीकांत के फैंस को 15 जुलाई को चेन्नई ले जाकर फर्स्ट डे, फर्स्ट शो दिखाएगी। ये फ्लाइट बंगलुरू, नई दिल्ली, गोवा, पुणे और कोच्चि जैसे शहरों को कनेक्ट करेगी।

तस्वीरें : 'डीडीएलजे' की क्यूट 'छुटकी' अब हो गई है इतनी हॉट