विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' को प्रमोट नहीं करेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 16 Nov 2015 11:06 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा एक या दो दिनों के लिए भारत आने वाली है लेकिन खबर है कि वो बिजी शेड्यूल के चलते अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन में हिस्सा लेने नहीं ले पाएंगी। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका एक ब्रांड के साथ कमिटमेंट के चलते इस महीने के आखिर में

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा एक या दो दिनों के लिए भारत आने वाली है लेकिन खबर है कि वो बिजी शेड्यूल के चलते अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन में हिस्सा लेने नहीं ले पाएंगी।

क्या सनी लियोन की पॉपुलेरिटी से डरे हुए हैं 'हेट स्टोरी 3' के मेकर्स?

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका एक ब्रांड के साथ कमिटमेंट के चलते इस महीने के आखिर में भारत आ रही हैं और उसके बाद अपने इंटरनेशनल शो 'क्वांटिको' की शूटिंग करने के लिए मोंटरियल लौट जाएंगी।

एक सूत्र ने कहा, 'प्रियंका ने टीवी शो के मेकर्स से अनुरोध किया है कि वो उन्हें कुछ दिनों के लिए भारत जाने दें। मोंटरियल जाने से पहले उनको एक ब्रांड के लिए शूट करना है और मीडिया इंटरेक्शन करना है। क्योंकि उन्होंने थैंक्सगिविंग वीकेंड के दौरान जाने की इजाजत मांगी है, इसलिए मेकर्स राजी हो गए।'

'बाजीराव मस्तानी' में उनके को-स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहले ही फिल्म का प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। प्रियंका फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके साथ प्रमोशन में हिस्सा लेंगी।

वो शनिवार को फिल्म के एक गाने के लॉन्च पर भी आने वाली थी लेकिन पेरिस में आतंकी हमले की वजह से इवेंट कैंसल कर दिया गया है।

एक सूत्र ने कहा, 'प्रियंका फोन पर इंटर्व्यू देकर फिल्म को प्रमोट करेंगी लेकिन वो दिसंबर में रिलीज से कुछ दिन पहले ही फिल्म की टीम को जॉइन करेंगी।'

प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

Video Song: जरूर देखें पिंगा पर प्रियंका-दीपिका का गजब का डांस