विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टिंग ऑपरेशन से हुआ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सेक्स स्कैंडल का खुलासा

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Aug 2014 11:29 AM (IST)

एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का गंदा सच सामने आया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में कन्नड़ फिल्मों के कई

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का गंदा सच सामने आया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में कन्नड़ फिल्मों के कई जाने-माने लोगों का सेक्स स्कैंडल सामने आया है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, स्टिंग ऑपरेशन में जाने-माने कन्नड़ फिल्म निर्देशक ओम प्रकाश राव कैमरे पर यह कहते दिखाए गए कि वो आज इंडस्ट्री में काम कर रहीं ज्यादातर हीरोइनों के साथ सो चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने इनमें से कुछ हीरोइनों के नाम भी गिना दिए। एक और कन्नड़ फिल्म निर्देशक गुरु देशपांडे को स्टिंग ऑपरेशन में एक लड़की को किस करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया।

इन दोनों के अलावा भी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों को कैमरे पर लगभग न्यूड और आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया। बताया जाता है कि अभिनेत्री बनने की चाहत रखने वाली कई लड़कियों ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की शिकायत की थी और इन्हीं शिकायतों के बाद इस स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।