विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब 'बदमाशियां' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 04 Mar 2015 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 12:59 PM (IST)

हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली की तरफ से लगाई गई फटकार के बाद भी सेंसरबोर्ड ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली की तरफ से लगाई गई फटकार के बाद भी सेंसरबोर्ड ने आने वाली फिल्म 'बदमाशियां' से पांच शब्दों को काट दिया है। जेटली ने सेंसरबोर्ड के द्वारा बनाई गई 28 शब्दों की विवादित सूची को लेकर बोर्ड को फटकार लगाई थी।

आखिरकार झुका सेंसर बोर्ड, कहा सिर्फ रेफरेंस के लिए जारी की थी लिस्ट

फिल्म निर्माता कंपनी वीआरजी मोशन पिक्चर्स के करीबी सूत्र ने बताया कि 'फिल्म से कुत्ते, कमीने, हरा..., अ.., पीछ.. और मां की.... जैसे शब्दों को काट दिया गया है। फिल्म निर्माताओं ने इन शब्दों को हटा दिया है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज होगी।

फिल्म के को-प्रोड्यूसर बाहुल चौधरी ने बताया कि 'सेंसरबोर्ड के द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद शब्द हटा दिए गए हैं। फिल्म से अमित खन्ना निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में करण मेहरा और शारिब हाशमी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

'बॉम्बे' पर सेंसर बोर्ड की नहीं चलेगी कैंची!

यशराज फिल्म्स के बैनर तले हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दम लगा के हईशा' में भी कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र ने बताया, 'मगर फिल्म में घंटा को ठेंगे से, हरा...को छिछोरेपन से, हरा..के पिल्ले को गली के पिल्ले और हरा...खोर को कठोरता से बदला गया था। वहीं शब्द 'लेस्बियन' को म्यूट कर दिया गया था।'

एक हफ्ते पहले 28 शब्दों को हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों से हटाए जाने का मुद्दा उठा था। बाद में इसे बोर्ड मीटिंग के लिए छोड़ दिया गया था। 13 फरवरी को बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी ने क्षेत्रीय अधिकारियों को एक पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि जिन फिल्मों में इन शब्दों का इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें प्रमाण पत्र न दिया जाए। हटाए जाने वाले शब्दों में डबल मीनिंग शब्द, महिला के प्रति हिंसा दर्शाते शब्दों सहित हिंसा का बखान करते शब्दों को भी शामिल किया गया था।

सेंसर बोर्ड पर भड़के शाहरुख, दे डाली सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।