विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेट स्टोरी-2' का ये किसिंग सीन दर्शकों को नहीं देखने देगा सेंसर बोर्ड

By Edited By:
Published: Thu, 05 Jun 2014 09:24 AM (IST)Updated: Thu, 05 Jun 2014 10:37 AM (IST)

साल 1988 में आई फिरोज खान की फिल्म 'दयावान' के आज तुम पर जो प्यार आया है इस गाने में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना

News Article Hero Image

मुंबई। साल 1988 में आई फिरोज खान की फिल्म 'दयावान' के 'आज तुम पर जो प्यार आया है' गाने में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के किसिंग सीन को खूब पसंद किया गया था, लेकिन जब उसी तरह का किसिंग सीन विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म 'हेट स्टोरी टू' में दोहराया तो सेंसर बोर्ड ने उस पर आपत्ति जताई।

सूत्रों ने बताया कि, सेंसर बोर्ड फिल्म के निर्माता से साफ कहा है कि वे इस सीन को टीवी पर नहीं दिखा सकते हैं। उन्हें इसे हटाना होगा। आपको बता दें कि ये सीन जय भानुशाली और सुरवीन चावला पर फिल्माया गया है।

फिल्म के निर्माता ने बताया, हां सेंसर बोर्ड ने हमें ये सीन दिखाने की इजाजत नहीं दी है। सेंसर बोर्ड को इस लव सीन से ऐतराज है। हमें बोर्ड के नियमों का पालन करना होगा। ये फिल्म साल 2012 में आई हेट स्टोरी का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। पहली हेट स्टोरी में पाउली दाम ने अभिनय किया था।

पढ़ें - बॉलीवुड की खबरें


पढ़ें - देखिए, सोहा का हॉट अवतार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।