विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये दुल्हन नहीं देगी दहेज , सेंसर का नया फरमान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 01:41 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 01:59 PM (IST)

बद्रीनाथ की दुल्हनिया को लेकर इन दिनों खासी चर्चा है और वरुण आलिया फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म दस मार्च को आएगी।

ये दुल्हन नहीं देगी दहेज , सेंसर का नया फरमान
ये दुल्हन नहीं देगी दहेज , सेंसर का नया फरमान

मुंबई। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को वैसे तो दस मार्च को रिलीज़ होने में कोई दिक्कत नहीं हैं और फिल्म को सेंसर ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है लेकिन फिल्म में दहेज को प्रोजेक्ट करने को लेकर सेंसर सख्त हो गया है।

ख़बर है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में दहेज को लेकर एक बड़ा हिस्सा है और सेंसर को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है। इस कारण निर्माता से फिल्म में ये डिसक्लेमर लगाने को कहा गया है कि ये फिल्म दहेज प्रथा का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करती है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सिर्फ दहेज से जुड़ा एक प्लॉट है और दहेज को बढ़ावा देने का कहीं भी ज़िक्र नहीं है फिर भी सेंसर कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इस बीच ख़बर ये भी है कि सेंसर ने फिल्म से पिछवाड़ा जैसा शब्द हटाने को भी कहा है क्योंकि उसका मानना है कि वरुण और आलिया यूथ आइकॉन है और ऐसे शब्द उनके मुंह से सूट नहीं करते।

आमिर खान से इस एक्ट्रेस की डिमांड: मुझे दे दो ये वाला काम 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया को लेकर इन दिनों खासी चर्चा है और वरुण आलिया फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म दस मार्च को आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।