विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक चोर के नाम से क्या सेंसर है नाराज़, निर्माता ने किया इंकार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 04:44 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 05:47 PM (IST)

बंपी डायरेक्टेड बैंक चोर में रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय लीड रोल में हैं। ये बैंक चोरों के एक गैंग ...और पढ़ें

बैंक चोर के नाम से क्या सेंसर है नाराज़, निर्माता ने किया इंकार
बैंक चोर के नाम से क्या सेंसर है नाराज़, निर्माता ने किया इंकार

मुंबई। फिल्म बैंक चोर टाइटल के उच्चारण में गाली जैसा सुनाई देने के कारण सेंसर बोर्ड की इस फिल्म के साथ की जा रही सख़्ती की ख़बरों के बीच फिल्म के निर्माता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके फिल्म के टाइटल को लेकर सेंसर ने किसी भी तरह के कोई बदलाव की बात नहीं कही है। 

बता दें कि इस तरह की ख़बरें आई थीं कि सेंसर ने बैंक चोर के निर्माता से कहा है कि फिल्म में जितनी बार भी बैंक चोर शब्द को बोला गया है उसे फिर से डब कर नाम साफ़ साफ़ बोला जाय। फ़िलहाल इस शब्द का उच्चारण, एक रिश्ते विशेष के लिए दी जाने वाली गाली जैसा लग रहा है। लेकिन फिल्म के निर्माता ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। निर्माता आशीष पाटिल ने समाचार एजेंसी आइएएनएस से बातचीत में इस तरह की ख़बरों का खंडन किया है कि सेंसर ने फिल्म का टाइटल या किसी तरह के शब्द को बदलने को कहा है। उनकी फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इस कारण बोर्ड ने बिना किसी कट के यू/ ए सर्टिफिकेट दे दिया है। उन्होंने बताया कि सेंसर ने एक ऑडियो डब करने को जरूर कहा है लेकिन उसका संबंध फिल्म के टाइटल से नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदार फिल्म निर्माता हैं और बड़े ही रोचक तरीके से कॉमेडी पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:जब ट्यूबलाइट जलेगी तो होगा Baadshaho Blast, इस फिल्म का पोस्टर आया 

बंपी डायरेक्टेड बैंक चोर में रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय लीड रोल में हैं। ये बैंक चोरों के एक गैंग की कॉमेडी कहानी है, जो इसी हफ़्ते यानि 16 जून को रिलीज़ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।