विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस :दुल्हनिया को ससुराल भेजने से पहले सेंसर अड़ा, मांगी शादी की NOC

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 02:18 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 02:23 PM (IST)

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी बद्रीनाथ की दुल्हनिया , वरुण धवन और आलिया भट्ट की ही जोड़ी वाली फिल्म ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस :दुल्हनिया को ससुराल भेजने से पहले सेंसर अड़ा, मांगी शादी की NOC
बॉक्स ऑफिस :दुल्हनिया को ससुराल भेजने से पहले सेंसर अड़ा, मांगी शादी की NOC

मुंबई। सेंसर बोर्ड ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को रिलीज़ के लिए ख़ुशी ख़ुशी पास तो कर दिया है लेकिन एक ऐसा अड़ंगा लगा दिया है कि जिसे सुन कर आप भी चकरा जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को सेंसर बोर्ड की तरफ़ से  यू / ए सर्टिफिकेट देने के साथ पास कर दिया है। फिल्म में कोई कांटछांट नहीं की गई है लेकिन मामला सेंसर से जुड़ा हो तो भला यूं ही साधारण से निबट जाएगा , ऐसा हो सकता है क्या। दरअसल करण की दुल्हनिया को ससुराल बिदा करने से पहले यानि सिनेमाघरों में भेजने से पहले सेंसर ने निर्माता के सामने शर्त रख दी है। और ये शर्त है मैट्रिमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम से पहले नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ला कर दिया जाए।

करण के शो में अगर ये दुल्हनिया पहले आती , तो आलिया की छुट्टी हो जाती

दरअसल बद्रीनाथ की दुल्हनिया में शादी डॉट कॉम का नाम लगातार प्रमोशन के दौरान सामने आता रहा है। हाल ही में जिस तरह फिल्म रंनिंग शादी डॉट कॉम ' का नाम बदल कर रनिंग शादी करना पड़ा उसके बाद से सेंसर के काम खड़े हो गए हैं और वो किसी विवाद में नहीं फंसना चाहता इसलिए करण जौहर को साफ़ कहा है कि फिल्म को टाइटल बनाये रखने के लिए उन्हें मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम से 'कोई आपत्ति नहीं है ' वाला सर्टिफिकेट ला कर देना पडेगा।

Exclusive: आलिया हो या वरुण , स्टार का सन हो या मून का , बिना टैलेंट कुछ नहीं

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी बद्रीनाथ की दुल्हनिया , वरुण धवन और आलिया भट्ट की ही जोड़ी वाली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का अगला भाग है और फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।