विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनू निगम ने की राधे मां की तुलना काली मां से, शिकायत दर्ज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 17 Aug 2015 06:23 PM (IST)

राधे मां के समर्थन में काली मां से उनकी तुलना कर सिंगर सोनू निगम खुद भी विवादों में घिर गए हैं। इसकी वजह से मुंबई के समीता नगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। धर्म रक्षक महामंच के चेयरमैन रमेश जोशी ने यह शिकायत दर्ज

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राधे मां के समर्थन में काली मां से उनकी तुलना कर सिंगर सोनू निगम खुद भी विवादों में घिर गए हैं। इसकी वजह से मुंबई के समीता नगर पुलिस थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई है। धर्म रक्षक महामंच के चेयरमैन रमेश जोशी ने यह शिकायत दर्ज कराई है।

शाहिद की पत्नी मीरा पर भी चढ़ा फिटनेस का बुखार!

रमेश जोशी ने सोनू निगम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राधे मां से तुलना कर काली मां का अपमान किया है। गौरतलब है कि खुद को देवी घोषित करने वाली राधे मां पिछले कुछ समय से अपने आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर विवादों में घिरी हैं। एक तस्वीर में वो मिनी स्कर्ट में भी नजर आई हैं।

सिंगर अरिजीत को रवि पुजारी की धमकी, पांच करोड़ दो या...!

हालांकि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका बचाव किया है। इनमें सोनू निगम का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्वीट कर उनका बचाव किया और उनकी तुलना काली मां से कर डाली। सोनू ने ट्वीट किया कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया गया है। यह बहुत रोचक है कि यह देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर केस चलाना चाहता है।

रणबीर की यह लत छुड़वाने आॅस्ट्रिया ले गई थीं कट्रीना

सोनू ने एक और ट्वीट किया कि पुरुष साधू नग्न घूम सकते हैं। अजीब तरह डांस कर सकते हैं, लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सकता है। क्या यह लैंगिक समानता है? उन्होंने एक और ट्वीट किया, केस चलाना चाहते हैं, अनुयायियों पर केस चलाइए। अपने आप पर केस चलाइए। महिलाओं और पुरुषों को धर्मगुरु बनाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम, यह सही नहीं है।