विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्विट्ज़रलैंड, साउथ अफ्रीका, लंदन... देखिये कृतिका कामरा की इंटरनेशनल ट्रेवल डायरी

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 01:00 PM (IST)

जी हां, कृतिका कामरा को घूमने-फिरने का बड़ा शौक है और वो अक्सर अपना बैग पैक करके छुट्टियों पर निकल जाती हैं।

स्विट्ज़रलैंड, साउथ अफ्रीका, लंदन... देखिये कृतिका कामरा की इंटरनेशनल ट्रेवल डायरी
स्विट्ज़रलैंड, साउथ अफ्रीका, लंदन... देखिये कृतिका कामरा की इंटरनेशनल ट्रेवल डायरी

मुंबई। सेलेब्रिटीज़ की ट्रेवल डायरी बड़ी इंट्रेस्टिंग होती है। ख़ूबसूरत नजारों के साथ इन स्टार्स का एक अलग अंदाज़ भी नज़र आता है। और जब बात हो टीवी स्टार्स की तो आप इन्हें हर बार इनके किरदार में ही देखते हैं मगर, जब ये टीवी स्टार्स जाते हैं वेकेशन पर तब दिखता है इनका असली रंग।

हम लेकर आए हैं आपकी फेवरेट 'चन्द्रकान्ता' की ट्रेवल डायरी। जी हां, कृतिका कामरा को घूमने-फिरने का बड़ा शौक है और वो अक्सर अपना बैग पैक करके छुट्टियों पर निकल जाती हैं। आपको बता दें कि इनकी ट्रेवल डायरी इंटरनेशनल ट्रिप्स से भरी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 'न्यूयॉर्क' डायरी: ख़ूबसूरत और कैंडिड तस्वीरों से भरा है सोनाक्षी का ये हॉलिडे ट्रिप

हाल ही में कृतिका स्विट्ज़रलैंड की सैर करके लौटी हैं। ब्लैक बूट्स और ऑफ शोल्डर टॉप पहने सफ़र को खूब एन्जॉय कर रहीं हैं कृतिका।

देखिये 'चन्द्रकान्ता' का असली अवतार! कभी शॉर्ट स्कर्ट तो कभी जैकेट पहने स्विट्ज़रलैंड की सड़कों पर अपने हॉलिडे को देखिये कैसे एन्जॉय कर रही हैं। 

आसपास इतनी हरियाली हो और आप तस्वीरें ना लें, ऐसा हो ही नहीं सकता। 

कृतिका ने इस हॉलिडे पर अपने डाइट को भी थोड़ा आराम दिया। टेस्टी!

ब्लू टॉप, ब्लैक डेनिम और वाइट जैकेट के साथ कृतिका ने कैरी किया यह ख़ूबसूरत ब्लू शेड का चश्मा। बैकग्राउंड में दिख रहा पानी भी इस तस्वीर को बना रहा है परफेक्ट। 

शॉपिंग टाइम! अब कृतिका निकलीं हैं स्वीटजरलैंड की सड़कों पर शॉपिंग करने, ऐसे में एक तस्वीर तो बनती हैं।

यह भी पढ़ें: जब सफ़र ने बदल दी इन 8 फ़िल्मों की कहानी और किरदारों की ज़िंदगी

यह तस्वीर है कृतिका के दूसरे हॉलिडे ट्रिप की, साउथ अफ्रीका। ब्लैक ऑउटफिट में कृतिका कितनी स्टाइलिश लग रहीं है ना?

स्वीटजरलैंड की ठंडी वादियों को कृतिका ने खूब एन्जॉय किया है और यह तस्वीर इसका सबूत है।

ठंडी हवाओं में उड़ते कृतिका के बाल और ये फर्री जैकेट हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

यहां से शुरू हुई कृतिका की लंदन डायरी। Geek लुक भी कृतिका पर काफ़ी सूट हो रहा है।

बीच साइड को एन्जॉय करती कृतिका की इस तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है? बैक फ्लॉन्ट करती कृतिका के पास हर स्पेशल जगह के लिए स्पेशल ऑउटफिट्स हैं।

परफेक्ट इन पिंक! पिंक स्कर्ट और ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक जैकेट और हाथ में कॉफ़ी, हॉलिडे हो तो ऐसा हो। 

यह तस्वीर है साउथ अफ्रीका के केप टाउन की जहां कृतिका स्कायजम्प के लिए तैयार हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।