Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या आपने देखा अर्जुन और करीना का मजेदार 'केकस्‍मैश'?

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2015 04:55 PM (IST)

    अब तक तो आप 'डबस्‍मैश' से बखूबी परिचित हो चुके होंगे और कई बॉलीवुड सेलेब्‍स के डबस्‍मैश देख भी चुके होंगे, मगर क्‍या आपने कभी 'केकस्‍मैश' के बारे में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। अब तक तो आप 'डबस्मैश' से बखूबी परिचित हो चुके होंगे और कई बॉलीवुड सेलेब्स के डबस्मैश देख भी चुके होंगे, मगर क्या आपने कभी 'केकस्मैश' के बारे में सुना या देखा है? निश्चित तौर पर नहीं सुना होगा, क्योंकि फन का ये नया फंडा अर्जुन कपूर और करीना कपूर ने कुछ ही समय पहले तो ईजाद किया है।

    कट्रीना ने की होने वाले ससुर की तारीफ, शादी पर भी बोलीं

    जी हां, दरअसल, अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ एक बहुत ही मजेदार फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों के चेहरे पर केक लगा हुआ नजर आ रहा है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'डबस्मैश को भूल जाइए, ये रहा मंडे मॉर्निंग का केकस्मैश..'की एंड का' के लिए केकफेस्ट।' तो ये रही दोनों की वो मजेदार फोटो।

    आपको बता दें कि अर्जुन और करीना पहली बार आर बाल्की की फिल्म 'की एंड का' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों ने केक के साथ खूब मस्ती की, जो उनके चेहरे से साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पति-पत्नी के किरदार में ही नजर आएंगे। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद दोनों पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे।