विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रजनीकांत की बेटी के वैवाहिक जीवन का कानूनी अंत, सात साल का रिश्ता टूटा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 03:14 PM (IST)

हालांकि तलाक के टर्म-कंडीशन और उनके दो साल के बेटे वेद की कस्टडी को लेकर क्या फैसला किया गया है, अब तक इसका ख़ुलासा नहीं हो सका है।

रजनीकांत की बेटी के वैवाहिक जीवन का कानूनी अंत, सात साल का रिश्ता टूटा
रजनीकांत की बेटी के वैवाहिक जीवन का कानूनी अंत, सात साल का रिश्ता टूटा

मुंबई। आमतौर पर लोग मज़ाक में कहते हैं कि दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जो रजनीकांत नहीं कर सकते लेकिन रजनी एक काम नहीं कर सके और वो है अपनी बेटी सौंदर्या की शादी को टूटने से बचाना। चेन्नई की फ़ैमिली कोर्ट ने सौंदर्या और अश्विन रामकुमार की ओर से दाखिल की गई तलाक की अर्ज़ी को मंजूर कर लिया है।

रजनीकांत और लता रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या ने साल 2010 में चेन्नई के बिज़नेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी की थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके रिश्तों में नरमी आ गई थी। इस कारण दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया और अदालत में पिछले साल दिसंबर में डिवोर्स पेटिशन फ़ाइल की थी। दोनों पिछले सात महीनों से अलग अलग रह रहे थे और दोनों में सुलह की किसी तरह के संभावनाओं के क्षीण हो जाने पर अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी। हालांकि तलाक के टर्म-कंडीशन और उनके दो साल के बेटे वेद की कस्टडी को लेकर क्या फैसला किया गया है, अब तक इसका ख़ुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें:ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में ऐसा होगा कटरीना कैफ का किरदार

 

रजनीकांत की दो बेटियों में ऐश्वर्या बड़ी हैं जिनकी अभिनेता धनुष से शादी हुई है। सौंदर्या ने 2014 में डायरेक्शन के मैदान में कदम रखता था और अपने पिता व दीपिका पादुकोण को लेकर कोचडियां नाम की फिल्म बनाई थी। उनकी दूसरी फिल्म ' वीआईपी 2 ' है, जिसमें धनुष के साथ काजोल की मुख्य भूमिका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।