विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड हैं चेतन भगत की Half Girlfriend

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Wed, 17 May 2017 06:28 PM (IST)

2015 में आई किक में सलमान ख़ान ने लीड रोल निभाया था, जबकि जैकलीन उनकी लीडिंग लेडी थीं। इस फ़िल्म से साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।

सलमान ख़ान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड हैं चेतन भगत की Half Girlfriend
सलमान ख़ान की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड हैं चेतन भगत की Half Girlfriend

मुंबई। हाफ़ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर लीड एक्टर अर्जुन कपूर की हाफ़ गर्लफ्रेंड हैं, मगर आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है, कि फ़िल्म के राइटर और को-प्रोड्यूसर चेतन भगत की हाफ़ गर्लफ्रेंड एक ऐसी बॉलीवुड हीरोइन है, जो सलमान ख़ान की ऑन स्क्रीन गर्लफ्रेंड रह चुकी है।

ये एक्ट्रेस हैं जैकलीन फर्नांडिस। इस मज़ेदार राज़ का खुलासा ख़ुद चेतन ने किया है। हाफ़ गर्लफ्रेंड की एक प्रमोशनल इवेंट में जब चेतन से पूछा गया कि उनकी हाफ़ गर्लफ्रेंड कौन हैं, तो चेतन ने दिलचस्प अंदाज़ में कहा कहा- ''मुझे जैकलीन हाफ़ गर्लफ्रेंड लगती हैं। मैंने किक फ़िल्म लिखी थी, जिसमें वो हीरोइन थीं। मेरी उनसे अच्छी दोस्ती हो गई। मुझे बहुत पसंद हैं। उनकी पर्सनेलिटी इतनी अच्छी है, पर मुझे पता है कि गर्लफ्रेंड वगैरह कुछ नहीं होने वाला है। वो दोस्त से ज़्यादा हैं, गर्लफ्रेंड से काफी कम हैं। पर मुझे लगता है वो भी हाफ़ गर्लफ्रेंड हैं।''

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ ऐसा रहा है चेतन भगत की फ़िल्मों का हाल

2015 में आई किक में सलमान ख़ान ने लीड रोल निभाया था, जबकि जैकलीन उनकी लीडिंग लेडी थीं। इस फ़िल्म से साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। फ़िल्म का स्क्रीनप्ले साजिद के साथ रजत अरोरा और चेतन ने लिखा था। तभी से जैकलीन के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। मोहित सूरी डायरेक्टिड हाफ़ गर्लफ्रेंड 19 मई को रिलीज़ हो रही है।