विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंसर पहरेदार: बिना मम्मी-पापा के बच्चे नहीं जा सकते जग्गा जासूस देखने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 11:46 AM (IST)

बता दें कि जग्गा जासूस की टीम ने अब तक फिल्म को 'चिल्ड्रेन्स फंतासी' के रूप में फिल्म को प्रोजेक्ट ...और पढ़ें

सेंसर पहरेदार: बिना मम्मी-पापा के बच्चे नहीं जा सकते जग्गा जासूस देखने
सेंसर पहरेदार: बिना मम्मी-पापा के बच्चे नहीं जा सकते जग्गा जासूस देखने

मुंबई। रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस को बच्चों के लिए बनी फिल्म बता कर प्रमोट किया जा रहा है लेकिन इस फिल्म के मेकर्स को क्या पता था कि सेंसर ऐसा गार्जियन बन जाएगा कि बच्चों को अब ये फिल्म मम्मी-पापा( किसी बड़े) के साथ ही देखनी पड़ेगी।

दरअसल अनुराग बासु डायरेक्टेड फिल्म जग्गा जासूस को सेंसर ने देख कर बिना कट के पास कर दिया है लेकिन लेकिन फिल्म को यू/ ए सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर के नियमों के मुताबिक साफ़ है कि 12 साल की उम्र से ऊपर के बच्चे तो इसे देख सकते हैं लेकिन 12 साल की उम्र के नीचे के बच्चों को अपने माता-पिता के साथ ही ये फिल्म देखनी होगी, अकेले नहीं। बता दें कि जग्गा जासूस की टीम ने अब तक फिल्म को 'चिल्ड्रेन्स फंतासी' के रूप में फिल्म को प्रोजेक्ट किया है और सूत्रों के मुताबिक सेंसर से इस फैसले से टीम में निराशा है। सेंसर प्रमुख पहलाज निहलानी ने मीडिया को इस बारे में दी गई अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पहले फिल्म को रिलीज़ हो जाने दीजिये, उसके बाद सबको खुद ब खुद पता चल जाएगा कि बच्चों को एक एडल्ट के देखरेख में ही जग्गा जासूस देखने की अनुमति क्यों दी गई है।

यह भी पढ़ें:Exclusive: असल जीवन में जासूसी को लेकर कटरीना ने कह दी ये बात

 

इस हफ़्ते यानि 14 जुलाई को रिलीज़ हो रही जग्गा जासूस एक ऐसे बच्चे की कहानी है जिसे अपने पिता की तलाश होती है। फिल्म के ट्रेलर और अन्य पब्लिसिटी मटीरियल से ये साफ़ पता चल रहा है कि इसमें छोटे बच्चों को आकर्षित करने का भरपूर मसाला रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।