विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब टयूबलाइट के प्रोमोशन में भारत नहीं आयेंगी झू झू, ये है वजह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 01:42 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:43 AM (IST)

कबीर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात स्पष्ट रूप बता दिया कि झू झू प्रोमोशन में आने वाली थीं। हमने प्लानिंग भी की थी लेकिन...

अब टयूबलाइट के प्रोमोशन में भारत नहीं आयेंगी झू झू, ये है वजह
अब टयूबलाइट के प्रोमोशन में भारत नहीं आयेंगी झू झू, ये है वजह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट  इन दिनों चर्चा में है। वजह यह है कि फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार चीन की अभिनेत्री झू झू ने लीड रोल किया है। पर फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत नहीं आएंगी।

चीन की अभिनेत्री झू झू को लेकर लगातार उत्सुकता बरकरार थी। खबरें आ रही थीं कि वह फिल्म के प्रोमोशन के लिए भारत आने वाली हैं लेकिन कबीर खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात स्पष्ट रूप बता दिया कि झू झू प्रोमोशन में आने वाली थीं। हमने प्लानिंग भी की थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ को केवल पांच दिन ही बचे हैं तो ऐसे में उनका आना अब संंभव नहीं है। वो अपने कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ऐसे में ट्यूबलाइट के प्रमोशन के लिए भारत आने की प्लानिंग नहीं कर पायी हैं। ट्यूबलाइट की पूरी टीम सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में थी जिसमें फिल्म के लिटिल स्टार मतिन को मीडिया से रू-ब-रू करवाया गया। इस मौके पर सलमान ने मतिन से कहा "कबीर अंकल से पूछो, अब तक हमको प्रोमोशन में इस्तेमाल क्यों नहीं किया।" इस पर कबीर ने जवाब दिया कि बेस्ट को हमेशा लास्ट में रखते हैं लेकिन मतिन ने कबीर की इस बात को एक मजेदार उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे कि जब आप चिप्स खाते हो तो पहले छोटा-छोटा खाते हो और बाद में बड़ा वाला खाते हो। वैसे ही आप फिल्म में बेस्ट को बाद में दिखाते हो है न..."

यह भी पढ़ें:अमरीका में 330 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी सलमान की ट्यूबलाइट 

 

तो अगर आप यह सोच रहे हैं कि फिल्म टयूबलाइट में सबसे बड़े स्टार सलमान हैं तो दोबारा सोचने की जरूरत है क्योंकि उनके छोटे से इंटरेक्शन से एक बात साबित हो गई है कि वाकई मतिन छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।