विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुत्थी' से 'चुटकी' बने सुनील का नहीं चला जादू, अपनाएंगे नया पैंतरा

By Edited By:
Updated: Sat, 08 Mar 2014 11:05 AM (IST)

'मैड इन इंडिया' में 'गुत्थी' से 'चुटकी' बने सुनील ग्रोवर का जादू कुछ खास नहीं चला। इसलिए दर्शकों को लुभाने के लिए वे एक नया पैंतरा अपना रहे हैं। शो के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'मैड इन इंडिया' में 'गुत्थी' से 'चुटकी' बने सुनील ग्रोवर का जादू कुछ खास नहीं चला। इसलिए दर्शकों को लुभाने के लिए वे एक नया पैंतरा अपना रहे हैं। शो के खास एपिसोड में वे एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। खबर है कि होली के खास मौके पर चुटकी 'जलपरी' बनने जा रही हैं।

पढ़ें : सचिन नहीं, तो कौन होंगे चुटकी के मेहमान

सूत्रों ने बताया कि होली के खास एपिसोड में चुटकी जलपरी के कपड़े पहनेंगी औरकॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की जगह लेंगे। बताया जाता है कि होली में कई जगहों पर कई तरह के इवेंट हो रहे हैं और सुनील को इन इवेंट का हिस्सा बनने का न्यौता दिया गया है, लेकिन सुनील अपने शो को खास बनाने की मुहिम में जुट गए हैं।

पढ़ें : सुनील ग्रोवर से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर के शो मैड इन इंडिया को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जिसके बाद से सुनील अपने शो को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मनीष पॉल ये शो होस्ट कर रहे हैं। इस शो में इनके अलावा कई और कॉमेडियन भी शामिल हैं।