विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ी हमले पर कुमार सानू के बाद राजू श्रीवास्तव ने दिया पाकिस्तान को जवाब

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 24 Sep 2016 05:10 PM (IST)

उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से मनोरंजन जगत में जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। कुमार सानू ने हाल ही में पाकिस्तान में अपना शो रद्द किया तो अब राजू श्रीवास्तव ने भी ऐसा ही कदम उठाया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले का पूरा देश में विरोध कर रहा है। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं है। हाल ही में गायक कुमार सानू ने इस घटना पर अपना गुस्सा निकालते हुए पाकिस्तान में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया तो अब कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भी कुछ ऐसा ही कदम उठाया है।

भूकंप के झटके से हिला रोमानिया, सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया सुरक्षित

राजू श्रीवास्तव का शो कराची में होने वाला था लेकिन उड़ी हमले के बाद उन्होंने इसे कैन्सिल करते हुए कहा,'हम बंदूक लेकर तो सीमा पर नहीं जा सकते, लेकिन मैंने कराची का अपना दौरा रद्द कर दिया है। यह विरोध का एक तरीका है।' उन्होंने कहा, 'कॉमेडी दिल से आती है और मैं इस भरे हुए दिल से मैं किसी को हंसा नहीं सकता।'

अभिजीत भट्टाचार्या ने करण जौहर सहित बॉलीवुड के इन दिग्गजो को कहा 'गद्दार'

बता दें उड़ी में हुए हमले के बाद से ही बॉलीवुड जगत से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एमएनएस नेता ने बॉलीवुड में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारो को वापस जानें का अल्टिमेटम दिया और इसके बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने भी इस बात का सर्मथन करते हुए कई ट्वीट किए।