विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में हो गया हंगामा

By Edited By:
Updated: Wed, 28 May 2014 08:49 AM (IST)

यो यो हनी सिंह जहां भी जाते हैं, विवाद उनके साथ-साथ चलते हैं। रविवार को जयपुर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया, जब हनी सिंह आयोजकों पर भड़क गए और शो छोड़कर जाने लगे।

News Article Hero Image

जयपुर। यो यो हनी सिंह जहां भी जाते हैं, विवाद उनके साथ-साथ चलते हैं। रविवार को जयपुर में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया, जब हनी सिंह आयोजकों पर भड़क गए और शो छोड़कर जाने लगे।

हुआ कुछ यूं, जब ये कॉन्सर्ट ढाई घंटे देर से शुरू हुआ। फैंस की भीड़ बेकाबू होने लगी। हनी सिंह आयोजकों के इंतजाम से खुश नहीं थे और वे आयोजकों पर भड़क गए। हनी ने कहा कि वे अगली बार इन आयोजकों के साथ काम नहीं करेंगे। यही नहीं, कॉन्सर्ट के दौरान जब हनी सिंह ने दर्शकों से चेयर पर बैठकर नहीं, उनके साथ स्टेज में आकर डांस करने की गुजारिश की और दर्शक बेकाबू हो गए। लोगों ने सुरक्षा के सारे घेरे तोड़ दिए और बैरिकेड तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगे। हालात इतने बेकाबू हो गए कि पुलिस भी इसे संभालने में नाकाम रही। इसके बाद हनी सिंह ने अपने फैंस से गुजारिश कर शांत होने को कहा।

पढ़ें : ट्विटर का निशाना बने हनी सिंह

पढ़ें : हनी सिंह की सेहत का राज