विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाइटल को लेकर विवादों में फंसी 'बजरंगी भाईजान'?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 01 Jul 2015 12:07 PM (IST)

सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, मगर खबर है कि उनकी यह फिल्‍म विवादों में फंस गई है। विवाद की वजह है इस फिल्‍म का टाइटल। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। साथ ही इस फिल्‍म से कुछ सीन हटाने की

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, मगर खबर है कि उनकी यह फिल्म विवादों में फंस गई है। विवाद की वजह है इस फिल्म का टाइटल। इसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। साथ ही इस फिल्म से कुछ सीन हटाने की भी मांग की है।

ऋषि कपूर भी पहचान नहीं पाए इन्हें, आप बताइए कौन हैं ये?

रिपोर्ट के मुताबिक, चित्रकूट के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान और सलमान खान को लीगल नोटिस भेजकर इसका टाइटल बदलने की मांग की है। साथ ही इस फिल्म से कुछ सीन भी हटाने को कहा है। इस नोटिस में कहा गया है कि बजरंगबली हिंदुओं के देवता हैं और उनको बजरंगी भी कहा जाता है।

खुलासा : ये रहा शाहिद और मीरा की शादी का कार्ड

ऐसे में उनके नाम के साथ भाईजान जोड़ना सही नहीं है। आपको बता दें कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और इसमें सलमान खान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म की कहानी एक छोटी पाकिस्तानी बच्ची से शुरू होती है, जो खोकर भारत आ जाती है।