विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coolie throwback: जब बिग बी थे अस्पताल में, तब अभिषेक को उड़ाना थी पतंग

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 01 Jun 2017 06:19 PM (IST)

भिषेक लिखते हैं कि, वो इस फोटो को देखकर 'बिग बी एंड बच्चन बंच' बोलते हैं।

Coolie throwback: जब बिग बी थे अस्पताल में, तब अभिषेक को उड़ाना थी पतंग
Coolie throwback: जब बिग बी थे अस्पताल में, तब अभिषेक को उड़ाना थी पतंग

मुंबई। अभिषेक बच्चन ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए फेसबुक पेज पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो उस समय की है जब अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती थे। अभिषेक ने इसे थ्रोबैक थर्सडे लिखकर शेयर किया है जिसमें वो यह भी बता रहे हैं कि उस समय उनके दिमाग क्या चल रहा था। आप भी देखिए यह फोटो

अमिताभ बच्चन का फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान जब एक्सीडेंट हुआ था उस समय वो जिंदगी के लिए लड़ रहे थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब पूरा देश अमिताभ के ठीक होने के लिए दुआ कर रहा था वहीं उनके बेटे अभिषेक को पतंग उड़ाना ज्यादा जरूरी लग रहा था। यह हम नहीं खुद अभिषेक बच्चन कह रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अभिषेक ने अपने फेसबुक पेज पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। अभिषेक ने लिखा है कि, जब 1982 में 'कुली' फिल्म करते हुए डैड का एक्सीडेंट हुआ था तब मैं उन्हें देखने जाता था। उस समय मैं महज 6 साल का था। डैड को मशीन के पास और ड्रिप्स लगे हुए देखता था। उस समय डैड ने मुझसे कहा था कि, उनके पास मेरे लिए बहुत सारी पतंग हैं। उस समय मेरे दिमाग में यही विचार आता था कि, डैड मुझे पतंग उड़ाने क्यों नहीं दे रहे? मैं भोला भाला बच्चा था।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी वालों की ख़बरें: भारती की हुई सगाई , कपिल शर्मा अस्पताल में भर्ती

अभिषेक ने यह भी लिखा है कि, यह फोटो जहां तक याद आ रहा है मिड 1980 की या फिर 1985 की हो सकती है। उस समय डैड को अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब मैं, मिस्थेनिया ग्रेविस और बहन के साथ उन्हें देखने जाते थे। बहुत छोटे थे तो कुछ समझ नहीं पाते थे और पैरेंट्स ने भी हमें इसे सिर्फ एक आउटिंग बताया था जिससे हम अस्पताल और वहां की वर्किंग को देकर डिस्टर्ब न हों। अभिषेक लिखते हैं कि, वो इस फोटो को देखकर 'बिग बी एंड बच्चन बंच' बोलते हैं।