यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट
महेश भट्ट की फिल्म 'नजर' से चर्चा में आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा के खिलाफ लाहौर की एक अदालत ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। उनके पति होने का दावा करने वाले अतिकुर रहमान के आवेदन पर वॉरंट जारी किया गया है। रहमान का कहना है कि उनसे अलग हुए बिना

लाहौर। महेश भट्ट की फिल्म 'नजर' से चर्चा में आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा के खिलाफ लाहौर की एक अदालत ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है।
उनके पति होने का दावा करने वाले अतिकुर रहमान के आवेदन पर वॉरंट जारी किया गया है। रहमान का कहना है कि उनसे अलग हुए बिना ही मीरा ने कैप्टन नाविद परवेज के साथ 2013 में शादी कर ली थी।
अदालत ने 17 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख पर मीरा को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है।

