विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान संग फोटो खिंचाने की ये कैसी जिद, छोड़ दिया.....

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Tue, 24 Feb 2015 01:04 PM (IST)

सलमान खान पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी जान छिड़कते हैं। तभी तो एक शख्‍स ने उनके साथ सिर्फ एक तस्‍वीर खिंचवाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी जान छिड़कते हैं। तभी तो एक शख्स ने उनके साथ सिर्फ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ दिया है!

जहां रुकी थीं ऐश्वर्या, सलमान ने चुना वही कमरा

दरअसल, सलमान खान की राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग इन दिनों गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में चल रही है। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए सुबह से लेकर रात तक शूटिंग स्थल पर लोगों की भीड़ जमा रहती है।

रणबीर के प्यार में क्या-क्या कर रही हैं कट्रीना कैफ!

वेरावल में हेयर पार्लर चलाने वाले 22 साल के मौलिक बाबूभाई शीशांगिया तो बकायदा भूख-हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी जिद है कि जब तक सलमान खान ने उनके साथ एक तस्वीर नहीं खिंचवा लेते, वे वहां से नहीं हटेंगे और कुछ खाएंगे-पिएंगे भी नहीं। वह अपना यह संदेश सलमान खान तक पहुंचाने के लिए सभी से विनती कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान उनकी जिद पूरी करते हैं या नहीं।

खुशखबरी : अली जफर को हुर्इ बिटिया