विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या बच्चन और अनिल कपूर की फन्ने खान शूटिंग के दौरान दुर्घटना

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 06 Nov 2017 04:26 PM (IST)

इस फिल्म से जुड़ी ये दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले टीवी शो लिप सिंग बैटल के लिए रिहर्सल कर रहे राजकुमार राव अपना पैर तुड़वा बैठे थे।

ऐश्वर्या बच्चन और अनिल कपूर की फन्ने खान शूटिंग के दौरान दुर्घटना
ऐश्वर्या बच्चन और अनिल कपूर की फन्ने खान शूटिंग के दौरान दुर्घटना

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फन्ने खान की शूटिंग के दौरान मुंबई में रविवार को सड़क दुर्घटना में फिल्म से जुड़ी असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हो गईं।

बताया जाता है कि दक्षिण मुंबई के फ़्लोरा फाउंटेन इलाके में रविवार को अतुल मांजरेकर निर्देशित ऐश और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फन्ने खान की शूटिंग चल रही थी। जानकारी के मुताबिक इसी दौरान जब एक महिला असिस्टेंट डायरेक्टर सड़क पार कर रही थीं तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। बताते हैं कि उन्होंने वॉकी-टॉकी के साथ हेड फोन लगा रखा था जिसकी वजह से उनको मोटरसाइकिल की आवाज़ सुनाई नहीं दी और बाइक ने उनको टक्कर मार दी। इस बात का पता चलते ही ऐश तुरंत उस तरफ गईं, जहां एक्सीडेंट हुआ था लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घटनास्थल के पास जाने से रोक दिया। इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही हैं। एक बयान में उन्होंने बताया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सहायक निर्देशक को चोट आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत ठीक है। इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। फन्ने खान की शूटिंग आगे जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:केदारनाथ: आ गई सारा अली खान की पहली फिल्म की रिलीज़ डेट

इस फिल्म से जुड़ी ये दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले टीवी शो लिप सिंग बैटल के लिए रिहर्सल कर रहे राजकुमार राव अपना पैर तुड़वा बैठे थे। राजकुमार फन्ने खान का अहम् हिस्सा हैं और चोट की वजह से उन्हें आराम की सलाह दी गई, जिसकी वजह से फिल्म का शेड्यूल भी बिगड़ गया। बता दें कि ताल के बाद ऐश और अनिल कपूर की फिर से जोड़ी जमी है। फन्ने खान, डच फिल्म एवरीबडीज़ फेमस का ऑफिशियल एडॉप्शन है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।