विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के अखाड़े में ये अमरीकी सुपरहीरो भी चित, दंगल हुई और धाकड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 11 May 2017 04:24 PM (IST)

चीन में रिलीज़ से पहले दंगल ने वर्ल्ड वाइड 744 करोड़ की कमाई की थी , जिसमें बाद में ताइवान ...और पढ़ें

चीन के अखाड़े में ये अमरीकी सुपरहीरो भी चित, दंगल हुई और धाकड़
चीन के अखाड़े में ये अमरीकी सुपरहीरो भी चित, दंगल हुई और धाकड़

मुंबई। दुनिया में बाहुबली की धाक है तो चीन के अखाड़े में आमिर खान ताल ठोंक कर बड़े बड़ों की नाक तोड़ने पर तुले हुए हैं। आमिर खान की दंगल ने अब चीन के बॉक्स ऑफिस पर अमरीकी सुपरहीरो वाली फिल्म यानि गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी को पीछे छोड़ दिया है।

जी हां , चीन में रिलीज़ के पांचवे दिन ही नितेश तिवारी की दंगल ने सौ करोड़ कलेक्शन का सबसे तेज़ इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया था और छठे दिन एक और कमाल हुआ। दंगल अब चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर विदेशी फिल्मों की कैटेगरी में नंबर वन हो गई है। दंगल ने जेम्स गन डायरेक्टेड हॉलीवुड की फिल्म गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी- वॉल्यूम 2 के कलेक्शन से ज़्यादा कमाई हासिल कर ली। हॉलीवुड की ये फिल्म मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो किरदारों को लेकर दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय फिल्म है। और इस फिल्म में वर्ल्ड वाइड 453 मिलियन डॉलर से भी ज़्यादा की कमाई की है। जानकारी के मुताबिक छठे दिन दंगल ने 3. 91 मिलियन डॉलर की कमाई की जबकि गार्डियंस ऑफ गैलेक्सी की कमाई 3. 5 मिलियन डॉलर ही रही। अब तक दंगल 23. 04 मिलियन डॉलर यानि 148 करोड़ 67 लाख रूपये की कमाई कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:सरकार की ललकार Vs बिंदु का प्यार, रिलीज़ से पहले जानिये क्या है ख़ास 

 

चीन में रिलीज़ से पहले दंगल ने वर्ल्ड वाइड 744 करोड़ की कमाई की थी , जिसमें बाद में ताइवान से 20 करोड़ रूपये जुड़े और उसके बाद चीन की कमाई जोड़ कर 912 करोड़ 60 लाख रूपये हो चुकी है। ये फिल्म अब दुनिया भर के कलेक्शन के हिसाब से सिर्फ बाहुबली के 1200 करोड़ से पीछे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।