विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: हर्षवर्धन कपूर के बाद अब दर्शन कुमार बनेंगे 'मिर्जिया'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2016 05:38 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 06:04 PM (IST)

फ़िल्म की शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में हुई है। फ़िल्म में गीतकार स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिका में होंगे। फ़िल्म नॉर्थ की पृष्ठभूमि पर ही आधारित होगी।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इन दिनों हर्षवर्धन कपूर और सैयमी खेर की फ़िल्म 'मिर्ज़िया' को लेकर काफी चर्चा है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। लेकिन इसके साथ ही नई खबर यह है कि 'मिर्ज़िया' के बाद मिर्ज़िया की एक और कहानी पर्दे पर आने की तैयारी में है।

'बागी' और 'बेताबी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजेश राम सिंह अपनी नयी फ़िल्म 'मिर्ज़िया जूलियट' लेकर आ रहे हैं। इस बारे में निर्माता अमित सिंह ने जागरण डॉट कॉम को बताया कि यह मिर्ज़िया राकेश ओमप्रकाश की मिर्ज़िया से बिल्कुल अलग है। दोनों में कोई भी समानता नहीं है। कृपया फ़िल्म के शीर्षक से दोनों फ़िल्म की तुलना ना करें। फ़िल्म में मुख्य कलाकार के रूप में सरबजीत और मेरी कॉम जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता दर्शन कुमार और अभिनेत्री टिया बाजपेयी होंगी, जिनकी पिछली फ़िल्म लाल रंग है। दोनों ही मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे।

मिर्जिया की एक्ट्रेस ने आंटी शबाना आजमी से छिपाई थी इतनी बड़ी बात

फ़िल्म की शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में हुई है। फ़िल्म में गीतकार स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिका में होंगे। फ़िल्म नॉर्थ की पृष्ठभूमि पर ही आधारित होगी और यह एक लव स्टोरी होगी। फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही वे फ़िल्म की रिलीज तारीख की घोषणा करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।