विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाऊद इब्राहिम ने कराया ममता कुलकर्णी के पति को गिरफ्तार!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Sun, 16 Nov 2014 11:22 AM (IST)

खबर है कि ड्रग तस्करी के मामले में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी के पीछे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि ड्रग तस्करी के मामले में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के पति विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का हाथ है।

विकी गोस्वामी को हाल में केन्या में ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया और उनके साथ ही ममता कुलकर्णी को भी हिरासत में लिया गया था। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दाऊद ने विकी को इसलिए गिरफ्तार करवाया क्योंकि वह छोटा राजन से जुड़ा हुआ था।

विकी गोस्वामी के साथ उनके नशे के कारोबार में साथ निभाने वाले बरकत आकाश और पाकिस्तान के बड़े ड्रग्स कारोबारी गुलाम हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि विकी पहले दाऊद इब्राहिम के साथ काम कर चुका है, लेकिन 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद वह दाऊद से अलग हो गया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दाऊद के साथियों ने ही केन्या पुलिस को विकी गोस्वामी के बारे में जानकारी दी थी और केन्या पुलिस ने यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स एनफोर्समेंट यूनिट को दे दी। केन्या पुलिस और संयुक्त राष्ट्र की ड्रग्स एनफोर्समेंट यूनिट ने जॉइंट ऑपरेशन में विकी गोस्वामी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि विकी गोस्वामी की गिरफ्तारी के वक्त उसकी पत्नी ममता कुलकर्णी भी उसके साथ थी। ममता कुलकर्णी को सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।

पढ़ें: फंसने के बाद बोली ममता कुलकर्णी, मैं तो आयशा बेगम हूं

पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने कहा-केआरके को उल्टा लटकाकर चार थप्पड़ मारने चाहिए