विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बंगाली फिल्‍मों में भी नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2015 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 08:18 AM (IST)

फिल्म 'पीकू' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस देखने के बाद कुछ बंगाली फिल्ममेकर्स ने भी दीपिका से बातचीत की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'पीकू' में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस देखने के बाद कुछ बंगाली फिल्ममेकर्स ने भी दीपिका से बातचीत की है। इस फिल्म में दीपिका ने एक बंगाली लड़की का किरदार निभाया था।

OMG! पिज्जा स्टोर के बाहर लेडी गागा के अचानक खुल गए कपड़े

दीपिका पादुकोण के पास 'पीकू' के बाद से ही बंगाली फिल्ममेकर्स के ऑफर्स आना शुरू हो गए हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने एक्ट्रेस को फिल्मों के ऑफर्स भी दिए हैं। सुनने में तो यहां तक आ रहा है कि दीपिका ने बंगाली फिल्ममेकर्स को न नहीं किया है।

सलमान ने फिर दिखाई दरियादिली, कश्मीरियों को दिए टीवी

सूत्र ने बताया, 'दीपिका की टीम को कई फोन कॉल्स आए हैं। इनमें बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं जो कि दीपिका को अपने प्रोजेक्ट में लेना चाहते हैं। साथ ही यदि दीपिका बंगाली फिल्मों को करने के लिए राजी हो जाती हैं तो वे स्क्रिप्ट के साथ चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

'मिस शेफाली' बनकर रितुपर्णा सामने लाएंगी उनके शोषण-संघर्ष की कहानी

दीपिका फिलहाल बॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और इम्तियाज अली की 'तमाशा'। हालांकि इस बारे में दीपिका से बातचीत नहीं हो पाई मगर उनके प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।