विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर को जलाने के लिए रणवीर के करीब आईं दीपिका?

By Edited By:
Updated: Wed, 18 Sep 2013 03:47 PM (IST)

दीपिका भले ही मुंह से कुछ कहती नहीं लेकिन सच तो यह है कि कहीं ना कहीं उनके दिल में आज भी रणबीर ही बसे हुए हैं। रणबीर ने तो कैट का हाथ थाम लिया है लेकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका भले ही मुंह से कुछ कहती नहीं लेकिन सच तो यह है कि कहीं ना कहीं उनके दिल में आज भी रणबीर ही बसे हुए हैं। रणबीर ने तो कैट का हाथ थाम लिया है लेकिन दीपिका आज भी तन्हां हैं। दीपिका ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि रणबीर किसके साथ हैं और किसके साथ नहीं'। जबकि ऐसा नहीं है। आज भी रणबीर का नाम लेते ही दीपिका के होंठ लड़खड़ा जाते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणबीर के ब्रेक अप के बाद रणवीर सिंह दीपिका के नजदीक आए। दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ये आम दोस्ती से कुछ ज्यादा ही है। इन सब अफवाहों के बाद दोनों थोड़े समय के लिए दूर हो गए थे, लेकिन इन दिनों फिर से उनकी नजदीकियां बढ़ गई हैं।

जिस तरह से रणवीर दीपिका का हर जगह पीछा कर रहे हैं और दीपिका से मिलने के मौके ढूंढते रहते हैं इससे तो यही लगता है कि दोस्ती से बढ़कर भी एक रिश्ता है जिसे दोनों निभा रहे हैं।

निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में भी दोनों साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के जानकारों का मानना है कि शायद अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन के लिए रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के करीब होने का नाटक कर रहे हों और बाद में जैसे ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो जाएगी वैसे ही यह दोनों एक-दूसरे से पल्ला झाड़ लेंगे। यदि दीपिका अपनी आने वाली फिल्म 'रामलीला' के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह के करीब आने का नाटक नहीं कर रही हैं तो वे जरूर रणबीर कपूर का दिल जलाने के लिए ये सब कर रही हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर