विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 23 Nov 2015 10:32 AM (IST)

दीपिका पादुकोण की एक के बाद एक कर दो फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। पहली फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को आ रही है तो दूसरी 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी। लेकिन उसके बाद दीपिका क्या कर रही हैं और कौन सी फिल्में उनके पास हैं, ये सवाल

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण की एक के बाद एक कर दो फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। पहली फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को आ रही है तो दूसरी 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

ट्रेन के सफर को लेकर इसलिए एक्साइटिड हैं रणबीर और दीपिका

लेकिन उसके बाद दीपिका क्या कर रही हैं और कौन सी फिल्में उनके पास हैं, ये सवाल उठने वाजिब हैं। लगता है कि रोमांटिक, ड्रामा और पीरियड फिल्में करने के बाद दीपिका अब कुछ अलग करना चाहती हैं।

'बदलापुर' के निर्देशक श्रीराम राघवन दीपिका को अपनी अगली फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं। उन्होंने विकास स्वरूप की किताब 'द एक्सिडेंट अप्रेंटिस' पर आधारित फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं उस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और मैंने दीपिका को कहानी के बारे में बता दिया है। आगे देखते हैं।'

दीपिका ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'फिल्म को लेकर मेरी श्रीराम से बात चल रही है। मुझसे हाल ही में इसके लिए संपर्क किया गया है लेकिन मैंने फिल्म अभी तक साइन नहीं की है।'

हालांकि दीपिका इस कहानी को सुनकर उत्साहित हैं लेकिन उन्होंने अभी तक नॉवेल नहीं पढ़ी है। एक्ट्रेस ने कहा, 'श्रीराम इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं किताब न पढ़ूं। एक बार वो स्क्रिप्ट खत्म कर लें, उसके बाद हम नरेशन के लिए साथ बैठेंगे और फिर फैसला करेंगे। फिलहाल मुझसे कई और फिल्मों के लिए संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक मैंने कोई भी साइन नहीं की है।'

श्रीराम राघवन थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। अब देखना ये है कि क्या दीपिका उनकी फिल्म के लिए हां कहती हैं या नहीं।

मसाबा के रिसेप्शन में बेहद क्यूट दिख रहे थे शाहिद और मीरा