विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! प्रियंका-दीपिका को आईफा एक्‍ट के लिए मिली इतनी मोटी रकम

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 27 Jun 2016 09:58 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने आईफा में परफॉर्म करने के लिए जो फीस ली उसे जान आप हिल जाएंगे। आमतौर पर दूसरी एक्‍ट्रेसेस को इतनी फीस पूरी फिल्‍म के लिए दी जाती है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अब वर्ल्ड लेवल की एक्ट्रेस बन गई हैं। दोनों हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड में भी इनकी डिमांड और फीस काफी बढ़ गई है। आईफ अवार्ड्स एक्ट के लिए प्रियंका और दीपिका को जितनी फीस मिली, उसे जान आप हिल जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने आईफा अवार्ड के दौरान परफॉर्म किया। हालांकि खबरें सुनने को मिली थीं कि दीपिका ने प्रियंका के साथ परफॉर्म करने के लिए इनकार कर दिया था। उन्हें डर था कि प्रियंका के साथ परफॉर्म कर उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिलेगी। साथ ही यह भी सुनने को मिल रहा था कि दीपिका को प्रियंका से कम फीस दी जा रही है।

देखिए, गधे पर बैठकर आईफा अवार्ड में पहुंचे शाहिद-फरहान

स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा को आईफा में किए गए एक्ट के लिए 2 करोड़ रुपये दिए गए। प्रियंका ने आईफा से ऑन-स्टेज सिंगिंग डेब्यू भी किया। दीपिका ने अपने डांस और गायिकी से आईफा में इस बार समां बांध दिया।

इधर दीपिका ने भी 'पिंगा' सॉन्ग में प्रियंका का पूरा साथ दिया। सुनने में आ रहा है कि दीपिका को प्रियंका से 13-15 लाख रुपये कम फीस मिली है। वैसे बता दें कि दीपिका पिछले दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' की शूटिंग कर भारत लौटी हैं। उधर प्रियंका ने भी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में काम किया है। वहीं अमेरिकन टीवी सीरियल 'क्वांटिको' भी काफी पसंद किया।

सदाबहार संगीतकार आर. डी. बर्मन की अनदेखी तस्वीरें