विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कर ली शादी!

By Edited By:
Updated: Wed, 20 Aug 2014 12:01 PM (IST)

आखिरकार रणवीर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी कर ही ली।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार रणवीर सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी कर ही ली। लेकिन यह शादी असल जिंदगी में नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'फाइडिंग फैनी' में हुई है।

दीपिका और रणवीर फाइंडिग फैनी के नए पोस्टर में एक ईसाई दंपत्ति के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म का यह पोस्टर अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है। इस पोस्टर में दुल्हन बनी दीपिका सफेद गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रणवीर इस फिल्म में कैमियो (छोटा रोल) कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि निर्देशक होमी अदजानिया ने दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी को कैश करने के लिए यह पोस्टर तैयार कराया है। यानी असल जिंदगी में दीपिका और रणवीर की शादी देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

पढ़ें: दीपिका ने रणवीर के लिए शूटिंग कैंसिल कर दी

क्लिक करके देखें, दीपिका ने मिटाई रणबीर के प्‍यार की आखिरी निशानी