विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण को मिली करियर की सबसे बड़ी डील!

By Edited By:
Updated: Thu, 06 Mar 2014 10:38 AM (IST)

एक साल में चार ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर एक हीरोइन बन चुकी दीपिका पादुकोण ने एंडोर्समेंट डील्स के लिए अपने भाव बढ़ा दिए हैं। खबर है कि दीपिका ने 6 करोड़ रुपए में अपने करियर की सबसे बड़ी डील साइन की है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक साल में चार ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉलीवुड की नंबर एक हीरोइन बन चुकी दीपिका पादुकोण ने एंडोर्समेंट डील्स के लिए अपने भाव बढ़ा दिए हैं। खबर है कि दीपिका ने 6 करोड़ रुपए में अपने करियर की सबसे बड़ी डील साइन की है।

पढ़ें : शुद्धि में नहीं होंगे दीपिका-रणवीर

सूत्रों ने बताया कि दीपिका पादुकोण को एक कोला कंपनी ने एक साल के लिए अपना ब्रांड अंबेसडर चुन लिया है। एक साल की इस डील के बदले दीपिका को 6 करोड़ रुपए की मोटी रकम मिलेगी। बताया जाता है कि इस कंपनी ने दीपिका से आठ साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था, उस वक्त ऐश्वर्या का करियर बुलंदियां छू रहा था। आठ साल बाद इस कंपनी ने किसी हीरोइन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

सलमान ने दीपिका को दिखाया ठेंगा। पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें

दीपिका और कंपनी की तरफ से अभी तक इस डील की पुष्टि नहीं हुई है।