विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर क्‍यों दीपिका ने पंगा होने के बावजूद कंगना को किया कॉल?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 10:44 AM (IST)

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की दो खूबसूरत हीरोइनों दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच खुलकर जुबानी जंग तो नहीं छिड़ी थी, मगर उनके बीच कोल्‍ड वार चल रहा था। तभी तो इस साल जब दीपिका पादुकोण ने कंगना

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की दो खूबसूरत हीरोइनों दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच खुलकर जुबानी जंग तो नहीं छिड़ी थी, मगर उनके बीच कोल्ड वार चल रहा था। तभी तो इस साल जब दीपिका पादुकोण ने कंगना रनोट को एक अवॉर्ड समर्पित किया था तो वह उतनी खुश नजर नहीं आई थीं और एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई शख्स खुद उन्हें बताएगा कि वह उनके काम के बारे में कैसा महसूस करता है तो ज्यादा अच्छा लगेगा।

अब जेनेट जैक्सन की न्यूड फोटो इंटरनेट पर हुईं वायरल!

इतना ही नहीं, कंगना ने कुछ दिनों पहले यह भी बताया था कि उनकी फिल्म 'क्वीन' को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद भी दीपिका का फोन नहीं आया था, जबकि फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और आमिर खान जैसी हस्तियों ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी। पिछले महीने कंगना ने दीपिका के विवादित वीडियो 'माई च्वॉयस' की भी आलोचना करते हुए इसे नस्लीय बताया था।

तो क्या रणबीर-कट्रीना की शादी हो गई है फिक्स?

इसीलिए एक सूत्र की मानें तो दो दिन पहले दीपिका ने कंगना को फोन कर बधाई देने का फैसला किया। साथ ही दोनों के बारे में विवादित मीडिया रिपोर्टों पर भी चर्चा की और उनके बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की। इस दौरान दीपिका, कंगना के साथ अच्छे संबंध कायम करने को लेकर उत्सुक नजर आईं।

राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो व्हाट्सएप पर हुआ वायरल

एक अन्य सूत्र ने बताया कि दीपिका की इस पहल से कंगना भी काफी खुश नजर आईं। साथ ही दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करने के लिए उनकी सराहना की। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गई हैं या फिर अभी भी उनके बीच कोल्ड वार जारी ही है।