विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण इनके लिए हैं लकी चार्म, वह रणवीर नहीं हैं

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 05:54 PM (IST)

खास बात यह है कि राब्ता का टाइटल ट्रैक, एजेंट विनोद में सैफ और करीना पर फिल्माए गए गाने से ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण इनके लिए हैं लकी चार्म, वह रणवीर नहीं हैं
दीपिका पादुकोण इनके लिए हैं लकी चार्म, वह रणवीर नहीं हैं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, कोई है जो दीपिका पादुकोण को अपना सबसे ख़ास लकी चार्म मानता है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि वह कौन है? वो रणवीर सिंह या रणबीर कपूर तो बिलकुल नहीं हैं।

दीपिका, निर्माता से निर्देशक बने दिनेश विजन की लकी चार्म हैं और यह बात उन्होंने खुद ट्रेलर लांच के दौरान स्वीकारी है। दिनेश ने बताया कि वह दीपिका के फिल्म कॉकटेल के दौर से ही फैन हैं और दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। कॉकटेल, निर्माता के रूप में उनकी खास फिल्म रही थी। उस फिल्म के बाद से दिनेश की कोशिश होती है कि अपनी हर प्रोडक्शन से वह किसी न किसी रूप में दीपिका को जोड़ें। इस बार जब वह पहली बार निर्देशन की कुर्सी संभाल रहे थे तो उन्होंने जब दीपिका से फिल्म राब्ता से जुड़ने को कहा और वह तुरंत तैयार हो गयीं। दिनेश ने बताया कि इस फिल्म में दीपिका फिल्म के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म करेंगी।

यह भी पढ़ें: Exclusive : किसने दिए कृति सेनॉन को दिए इतने जख्म कि बाहर जाती हैं तो छुपाना पड़ता है 

खास बात यह है कि राब्ता का टाइटल ट्रैक, एजेंट विनोद में सैफ और करीना पर फिल्माए गए गाने से लिया गया है। दीपिका इसी गाने को रेक्रीयेट करेंगी. इस गाने की शूटिंग बुडापेस्ट में की गई है। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनोन की फिल्म राब्ता 9 जून को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।