विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ठग' में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करेंगे आमिर खान!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 12:50 PM (IST)

'ठग' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। तब जक दीपिका अपने हॉलीवुड प्रोडेक्ट से भी फारिग हो चुकी होंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बना सकते हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'ठग' में इन दोनों को साथ लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

'ठग' को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर खान के साथ 'धूम 3' बनाई थी। ये फिल्म बेहद कामयाब रही थी। फिल्म में आमिर खान पहली बार कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दिए। अगर दीपिका 'ठग' के लिए तैयार होती हैं, तो ये कास्टिंग काफी दिलचस्प होगी। अगर खान तिकड़ी की बात करें, तो दीपिका ने अभी तक सिर्फ शाह रूख खान के साथ ही स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' समेत किंग खान के साथ दीपिका 3 फिल्में कर चुकी हैं, और तीनों ही सुपर हिट रही हैं। सलमान के साथ फिल्म करने के दीपिका दो मौके गंवा चुकी हैं। पहले 'किक' और फिर 'ट्यूबलाइट' में दीपिका का नाम लीडिंग लेडी की रेस में था।

पदमावती में निगेटिव रोल निभाएंगे रितिक रोशन

'ठग' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। तब जक दीपिका अपने हॉलीवुड प्रोडेक्ट से भी फारिग हो चुकी होंगी। दिलचस्प बात ये है, कि 'ठग' में आमिर से पहले रितिक रोशन लीड रोल में थे, लेकिन डिले होने की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उस वक्त भी फिल्म ऑफर की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।