Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के बारे में सलमान खान से ये बात शेयर की

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Tue, 21 Nov 2017 12:26 PM (IST)

    जब दीपिका पादुकोण फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रोमोशन के लिए बिग बॉस में गई थीं, तब भी सलमान ने दीपिका को रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम लेकर ख़ूब तंग क ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के बारे में सलमान खान से ये बात शेयर की
    दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के बारे में सलमान खान से ये बात शेयर की

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती इन दिनों चर्चा में है। एक तरफ फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ दीपिका बिग बॉस 11 में अपनी फिल्म पद्मावती के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बातों बातों में अपनी शादी के बारे में बता दिया।

    बिग बॉस में दीपिका ने सलमान खान के सामने मज़ाक मज़ाक में अपनी शादी के बारे में यह बात शेयर कर दी। सलमान ने जब दीपिका से पूछा कि अगर उन्हें शादी करने का मौक़ा मिले तो वह शाहिद, रणवीर और भंसाली में से किससे शादी करना चाहेंगी? ऐसे में दीपिका यह बात समझ चुकी थीं कि सलमान उनकी टांग खिंचाई कर रहे हैं, सो उन्होंने बिना पलक झपकाये फ़ौरन कह दिया कि वह संजय लीला भंसाली से शादी करेंगी और रणवीर सिंह के साथ डेट पर जाना चाहेंगी। दीपिका को पता था कि सलमान हमेशा मस्ती करते हैं और रणवीर को लेकर वह दीपिका को पहले भी बिग बॉस के मंच पर टांग खिंचाई कर चुके हैं। याद हो कि जब दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रोमोशन के लिए बिग बॉस में गई थीं, तब भी सलमान ने दीपिका को रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम लेकर ख़ूब तंग किया था। बता दें कि बिग बॉस के पिछले एपिसोड में सलमान ने बातों ही बातों में पद्मावती को अपना सपोर्ट भी दिखाया।

    यह भी पढ़ें:गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर भी, वजह धड़क तो...

     

    सलमान ने पहले भी एक बातचीत में कहा था कि संजय लीला भंसाली को अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का पूरा हक़ है। हालांकि पद्मावती के निर्माताओं ने देश भर में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एक दिसंबर को ये फिल्म रिलीज़ करने का फ़ैसला वापस ले लिया है।