विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम रह गईं हाथ मलती, दीपिका ने दिया है ऐसा झटका!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 12 Dec 2016 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:23 PM (IST)

सोनम और दीपिका ने साल 2007 में डेब्यू किया था। सोनम संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' में फ़ीमेल लीड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर ख़ान ने अपनी एक फ़िल्म में कहा था- दोस्त फेल हो जाए तो दुख होता है, लेकिन दोस्त अगर फ़र्स्ट हो जाए तो ज़्यादा दुख होता है। इन दिनों कुछ ऐसी ही हालत है दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की। दोनों एक्ट्रेसेज ने बॉलीवुड में साथ-साथ डेब्यू किया था, लेकिन आज दोनों के स्टेटस में ज़मीन-आसमान का फ़र्क आ चुका है, जिसका नमूना एक अवॉर्ड शो के दौरान देखने को मिला।

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में रेखा को लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड देने के लिए सोनम कपूर को चुना गया था। सोनम रेखा की फ़िल्म 'ख़ूबसूरत' के रीमेक में काम कर चुकी हैं और इस वजह से वो उनके काफी क़रीब हैं। मगर, अंतिम पलों में ऑर्गेनाइज़र्स ने सोनम का नाम काटकर दीपिका पादुकोण को एंट्री दे दी और वेटरन एक्टर रेखा को उनके हाथों लाइफ़ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड दिलवा दिया। रेखा के लिए तो सिर्फ़ ये एक सम्मान था, लेकिन दीपिका के लिए ये बहुत बड़ा सम्मान है। रेखा को अवार्ड देने का मतलब है दीपिका का ख़ुद का क़द बड़ा होना, जिससे सोनम कपूर चूक गईं।

इसे भी पढ़ें- आमिर ख़ान ने तोड़ा अपना वादा, अवॉर्ड फंक्शन में होंगे शामिल

वैसे इस साल सोनम का अभी तक पॉप्यूलर अवॉर्ड का खाता नहीं खुला है, जबकि 2016 में उनके नाम 'नीरजा' जैसी क्रिटिकली एक्लेम्ड परफॉर्मेंस दर्ज़ है। सोनम और दीपिका ने साल 2007 में डेब्यू किया था। सोनम संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'सांवरिया' में फ़ीमेल लीड रोल में थीं, वहीं दीपिका ने शाह रूख़ ख़ान के संग 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया। पहली फ़िल्म से ही दोनों की सक्सेस में बड़ा फ़सला बन गया, जो आज तक जारी है।

इसे भी पढ़ें- शिल्पा शिरोड़कर को 3 बार मस्त क्यों कहते थे रजनीकांत

दीपिका ने बॉलीवुड में जहां अपने हुनर और कामयाबी से अलग पहचान बनाई है, और अब तो हॉलीवुड उनके स्वागत के लिए बाहें पसारे खड़ा है, वहीं स्टार किड सोनम कपूर बॉलीवुड दीवा और फ़ैशनिस्टा जैसे ख़िताब ही पाने में कामयाब रही हैं। बतौर एक्ट्रेस उनकी पहचान दीपिका से अभी काफी पीछे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।