विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस 11' में दीपिका के सामने 'पद्मावती' को लेकर सलमान ख़ान ने किया एक खुलासा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 19 Nov 2017 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 Nov 2017 07:05 AM (IST)

विरोध करने वालों का कहना है कि फ़िल्म में ऐसा सीन दिखाया जाना पद्मावती की तौहीन है और जब तक ...और पढ़ें

'बिग बॉस 11' में दीपिका के सामने 'पद्मावती' को लेकर सलमान ख़ान ने किया एक खुलासा
'बिग बॉस 11' में दीपिका के सामने 'पद्मावती' को लेकर सलमान ख़ान ने किया एक खुलासा

मुंबई। दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस 11' के वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को 'पद्मावती' को प्रमोट करने गयीं। सलमान ख़ान के साथ सवाल-जवाब के दौरान दीपिका ने एक बार फिर साफ़ किया कि 'पद्मावती' में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के साथ कोई सीन शेयर नहीं किया है। दीपिका के इस स्पष्टीकरण को सलमान ने अपने अंदाज़ में रिपीट भी किया।

आपको बता दें कि कई संगठन और सियासी दल 'पद्मावती' का सिर्फ़ इसलिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें शक़ है कि फ़िल्म में रानी पद्मावती और सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस के दौरान कुछ लव सींस दिखाये जाने हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि फ़िल्म में ऐसा सीन दिखाया जाना पद्मावती की तौहीन है और जब तक ऐसे आपत्तिजनक सीन नहीं हटाए जाते, फ़िल्म रिलीज़ नहीं होने देंगे। हालांकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और फ़िल्म से जुड़े दूसरे लोग बार-बार ये बात कहते रहे हैं कि फ़िल्म में अलाउद्दीन और पद्मावती के बीच कोई प्रेम प्रसंग नहीं दिखाया गया है। मगर, विरोध करने वाले मानने को तैयार नहीं।

यह भी पढ़ें: राजपूतों का विरोध या सेंसर का दबाव, क्यों टली पद्मावती की रिलीज़?

इसीलिए जब दीपिका प्रमोशन के लिए बिग बॉस में पहुंचीं तो इस इशू पर भी बात की, लेकिन इसकी शुरुआत सलमान ख़ान ने की। सलमान ने दीपिका से कहा कि ये संजय लीला भंसाली के साथ आपकी तीसरी फ़िल्म है और रणवीर सिंह के साथ भी। इस पर दीपिका कहती हैं कि संजय लीला भंसाली के साथ उनकी तीसरी फ़िल्म ज़रूर है, पर रणवीर के साथ तीसरी फ़िल्म नहीं कही जा सकती, क्योंकि इस फ़िल्म में उन्होंने रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है। बता दें कि रणवीर फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका के साथ वो 'गोलियों की रासलीला राम लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: क्या राजनीति के जौहर से बच पाएगी पद्मावती, इन 5 फ़िल्मों से गर्मायी सियासत

इस पर सलमान दीपिका की बात दोहराते हुए कहते हैं कि आप ये बोल रही हो कि इस फ़िल्म में आपके और रणवीर के कोई सीन हैं ही नहीं। दीपिका कहती हैं- जी। सलमान कंफ़र्म करते हुए पूछते हैं, ''तो आप फ़िल्म में शाहिद के साथ हैं।'' दीपिका हां में जवाब देती हैं। इसके बाद सलमान एक बार फिर दोहरा देते हैं कि दीपिका फ़िल्म में शाहिद के संग हैं। रणवीर और उनके बीच फ़िल्म के अंदर कोई सीन नहीं है। 

यह भी पढ़ें: पद्मावती जौहर के बाद उठेगी रानी की तलवार, इन 5 एक्ट्रेसेज़ ने निभाये ऐतिहासिक किरदार

सलमान अलग-अलग कैमरों की तरफ़ देखते हुए इस बात को मज़ाकिया लहज़े में कई बार दोहराते हैं कि दीपिका और रणवीर के साथ-साथ कोई सीन नहीं हैं। इसके बाद सलमान पहली दिसंबर को फ़िल्म देखने जाने की गुज़ारिश लोगों से करते हैं। दीपिका का ये शूट पुराना है, क्योंकि आज ही ख़बर आयी है कि 'पद्मावती' अब एक दिसंबर को रिलीज़ नहीं हो रही है। मेकर्स ने इस अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।