विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रानी पद्मिनी या मस्तानी: दीपिका पादुकोण बता रही हैं कौन सा है मुश्किल किरदार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 09:17 AM (IST)

दीपिका पादुकोण- "बिना हथियार अपनी बातें भावनाओं को भाव-भंगिमाओं के जरिये व्यक्त करना वाकई चुनौतीपूर्ण है।"

रानी पद्मिनी या मस्तानी: दीपिका पादुकोण बता रही हैं कौन सा है मुश्किल किरदार
रानी पद्मिनी या मस्तानी: दीपिका पादुकोण बता रही हैं कौन सा है मुश्किल किरदार

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने माना है कि पद्मावती में काम करने के बाद उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया कि ये रोल उनकी बाजीराव मस्तानी में किये गए किरदार से कहीं ज़्यादा कठिन और चुनौती भरा रहा।

फिल्म 'पद्मावती' में एक बार फिर ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि यह फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के मुकाबले उनके अधिक चुनौतीपूर्ण उनके लिए रही। इसके पीछे उन्होंने कारण भी दिया है। दीपिका पादुकोण कहती हैं "रानी पद्मावती कभी भी युद्ध के मैदान में नहीं गई थी। फिर भी वह एक मानसिक लड़ाई लड़ रही थीं । जबकि 'बाजीराव मस्तानी' में मैंने तलवारबाजी की थी। उसके पास घोड़े सेना, ढाल थी। रानी पद्मावती के पास ऐसा कुछ भी नहीं है। इन दोनों के बीच एक ही बात की समानता है और वह है उत्साह। रानी पद्मावती जिसके लिए आवाज उठाती है वह विजयी होता है। मस्तानी की भूमिका निभाना मेरे लिए आसान था जबकि पद्मावती की लड़ाई उससे बहुत आगे है, उसे दिखाना मेरे लिए वाकई टेढ़ी खीर है। बिना हथियार अपनी बातें भावनाओं को भाव-भंगिमाओं के जरिये व्यक्त करना वाकई चुनौतीपूर्ण है।'

यह भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण 58 से 93 किलो की हुईं, भंसाली के कारण

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावती' में रानी पद्मिनी की भूमिका निभा रही है। चित्तौड़ के महारावल रतन सिंह ने उनसे दूसरी शादी की थी और रतन सिंह से युद्ध करने वाला अलाउद्दीन खिलज़ी रानी के रूप पर फ़िदा था। संजय लीला भंसाली की पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और इसमें रणवीर सिंह के साथ शाहिद कपूर भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।