विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब दीपिका ने साइन की ऐसी फिल्‍म, टूट सकता है बॉलीवुड प्रेमियों का दिल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 05 Jun 2016 06:16 PM (IST)

'बाजीराव मस्‍तानी' के बाद दीपिका पादुकोण अपनी हॉलीवुड फिल्‍म में व्‍यस्‍त हो गई थीं और अब उन्‍होंने जो फिल्‍म साइन की है, उससे बॉलीवुड प्रेमियों का दिल टूट सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण की पिछली बॉलीवुड फिल्म दिसंबर में आई 'बाजीराव मस्तानी' थी, जिसमें शानदार अभिनय के लिए उन्होंने खूब वाहवाही लूटी, मगर उसके बाद से अब तक उनके द्वारा कोई भी हिंदी फिल्म साइन करने की खबर सामने नहीं आई है। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ' xXx : The Return of Xander Cage' में बिजी हो गईं। वैसे अब उनके द्वारा एक फिल्म साइन करने की खबर सामने आई है, मगर वो कोई हिंदी फिल्म नहीं है।

ये हैं पाकिस्तान की पूनम पांडे, जो आने वाली हैं 'बिग बॉस' के घर में!

खबर है कि दीपिका हॉलीवुड के बाद अब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 'न्यूज मिनट' के हवाले से इंडिया टुडे ने यह खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'Kattilantodu' के मेकर्स से दीपिका की बातचीत चल रही है। यह आधिकारिक रूप से विजय-मुरुगदास की 'कथ्थी' की तेलुगू रीमेक होगी। दीपिका की इस फिल्म से जुड़ी खास बात येे भी है कि इससे साउथ स्टार चिरंजीवी की वापसी भी होने जा रही है।

अनुष्का-विराट थे एक दूसरे के बेहद करीब, तभी कैमरे ने कैद कर ली तस्वीर

एक और खास बात ये कि यह चिरंजीवी की 150वीं फिल्म होगी। वह 15 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं और ऐसे में इस फिल्म को लेकर पहले से ही उनके फैंस में काफी उत्साह होना लाजिमी है और उस पर से उनके अपोजिट दीपिका जैसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का नजर आना उनके उत्साह को और भी जरूर बढ़ा देगा। इस फिल्म की कहानी भारतीय किसानों की समस्याओं के इर्द-गिर्द होगी। हालांकि अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एक बात जरूर कहना चाहेंगे दीपिका के बॉलीवुड फैंस को जरूर निराशा होगी।