विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक और दीपिका पहली बार यशराज की फिल्‍म में करेंगे रोमांस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 07 Jun 2015 06:02 PM (IST)

रितिक रोशन आैर दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है। वो बहुत जल्‍द दोनों स्‍टार को एक साथ रोमांस करते सिल्‍वर स्‍क्रीन पर देख सकते हैं। जी हां, खबर है यशराज बैनर की अगली फिल्‍म के लिए रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन आैर दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुशखबरी है। वो बहुत जल्द दोनों स्टार को एक साथ रोमांस करते सिल्वर स्क्रीन पर देख सकते हैं। जी हां, खबर है यशराज बैनर की अगली फिल्म के लिए रितिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। इससे पहले रितिक रोशन फिल्म 'बैंग बैंग' में कट्रीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

'बाहुबली' की हीरोइन ने खुद ही किए हैं अपने सारे स्टंट सीन

यह पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी और इसे 'धूम 3' फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य बनाने वाले हैं। सुनने में आया है कि उन्होंने ही दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए फाइनल किया है। अब यह एक्शन फिल्म है तो जाहिर है कि इसमें मारधाड़ वाले खूब सीन होंगे और सिर्फ रितिक रोशन ही नहीं, बल्कि दीपिका पादुकोण भी स्टंट सीन करती नजर आएंगी।

जब रणवीर सिंह को सुननी पड़ी इतनी खरी-खोटी

हालांकि अभी तक दोनों स्टार के इस फिल्म में होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं होगा, जब दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में स्टंट सीन करती नजर आएंगी। इससे पहले वह फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में एक्शन करती दिखी थीं। इसमें अक्षय कुमार उनके अपोजिट थे। खैर, ये जरूर है कि पहली बार दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की जोड़ी किसी फिल्म में देखने को मिलेगी।