यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
20 किलो का कवच धारण करेगी ये एक्ट्रेस
मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए 20 किलो का कवच पहनने वाली है। इस फिल्म के लिए हाल ही में उन्होंने तलवारबाजी भी सीखी है। फिल्म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और आदित्य पंचोली भी हैं।

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए 20 किलो का कवच पहनने वाली है। इस फिल्म के लिए हाल ही में उन्होंने तलवारबाजी भी सीखी है। फिल्म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और आदित्य पंचोली भी हैं।
दीपिका इतना भारी-भरकम कवच स्टोरी की डिमांड पर पहन रही है, क्योंकि फिल्म में वे लडा़ई के मैदान में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर दीपिका खासा उत्साहित हैं। फिल्म में पेशवा बाजीराव को किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है।
दीपिका फिल्म में पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी मस्तानी का किरदार निभाएंगी। वहीं प्रियंका पहली पत्नी काशीबाई का रोल निभाती नजर आएंगी। यह कोई पहली बार नहीं है फिल्म के लिए दीपिका ने इतना डेडीकेशन दिखाया हो। इस फिल्म से पहले दीपिका भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में 30 किलो का लहंगा पहन चुकी हैं। अब दीपिका अपने इस किरदार के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।

