विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद्मावती के बाद अब दीपिका पादुकोण को करना है ऐसी फिल्म में काम

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 10 Nov 2017 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2017 10:20 AM (IST)

दीपिका कहती हैं कि अभी जब तक फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती, वह इस बात को लेकर सोच में डूबी रहेंगी कि फिल्म कैसी बनी है?

पद्मावती के बाद अब दीपिका पादुकोण को करना है ऐसी फिल्म में काम
पद्मावती के बाद अब दीपिका पादुकोण को करना है ऐसी फिल्म में काम

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई । दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावती के प्रोमोशन में जुट गई हैं । दीपिका का मानना है कि अभी वह पद्मावती के किरदार से पूरी तरह बाहर नहीं निकली हैं क्योंकि फिल्म रिलीज़ होनी बाकी है।

दीपिका बताती हैं कि उन्हें लगता है कि ऐसी इंटेंस फिल्में करने के बाद अब वक़्त आ चुका है कि वह कुछ लाइट मूड वाली फिल्में करें लेकिन यह भी सच है कि अभी उनकी अगली फिल्म हल्की-फुल्की फिल्म नहीं हैं । हालांकि अब इसके बाद वह एक लाइट हार्टेड फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड करेंगी । दीपिका से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि जब वह भंसाली की फिल्म कर रही होती हैं तो क्या उन्हें ऐसा लगता है कि वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ रही हैं तो दीपिका इस सवाल के जवाब में कहती हैं कि हां उन्हें लगता है ऐसा कि वह एवरेस्ट पर ही चढ़ रही हैं। दीपिका कहती हैं कि अभी जब तक फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती, वह इस बात को लेकर सोच में डूबी रहेंगी कि फिल्म कैसी बनी है।

यह भी पढ़ें:पद्मावती मामले में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, ‘सती प्रथा’ रोकने के लिए याचिका

संजय लीला भंसाली के साथ काम करते हुए क्या सेट पर हंसी मजाक भी होता है, या हमेशा गंभीर माहौल ही होता है, इस बारे में दीपिका कहती हैं कि नहीं हम खुद हमेशा सेट पर फिल्म के किरदार में ही रहने की कोशिश करते। हम एक दूसरे के किरदार की रिस्पेक्ट करते हैं और एक दूसरे को कभी तंग करने की कोशिश नहीं करते। अगर सेट नहीं दे रहे होते हैं, तब भी हम अपने सीन्स के बारे में ही सोचते हैं । हां कभी कभी काम ख़त्म होने के बाद हम मस्ती जरूर करते हैं ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।