विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या...दीपिका पादुकोण और विराट कोहली अब हैं फैमिली!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 19 Feb 2016 05:47 AM (IST)

अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से देश के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का ब्रेकअप हुए ज्यादा समय नहीं हुआ और उधर 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण ने विराट का फैमिली में स्वागत किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से देश के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का ब्रेकअप हुए ज्यादा समय नहीं हुआ और उधर 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण ने विराट का फैमिली में स्वागत किया है। चौंक गए ना, अरे इनके बीच कोई नया संबंध नहीं बन रहा है।

सुनिए नीरजा भनोट की आखिरी अनाउंसमेंट, इन पर सोनम की नई फिल्म

खबर तो ये है कि विराट हाल ही में टिसॉट के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं और इस वजह से दीपिका ने उन्हें बधाई दी है।दीपिका का विराट को बधाई देने का तरीका अनोखा था और इसे लेकर सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि दीपिका पहले से ही टिसॉट की ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस वजह से दीपिका ने ट्वीट करते हुए टिसॉट फैमिली में विराट का स्वागत किया।

विराट ने भी तुरंत ही दीपिका के ट्वीट का जवाब दिया। कुछ समय बाद ये दोनों दिग्गज एक साथ इस कंपनी के विज्ञापन में काम करते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे आपको बताते चलें कि दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं।