विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण ने काम से ली छुट्टी, ऐसी क्या ख़ास बात है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 03:49 PM (IST)

दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में काम कर रही हैं, जिसमें वो रानी पद्मिनी के ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण ने काम से ली छुट्टी, ऐसी क्या ख़ास बात है
दीपिका पादुकोण ने काम से ली छुट्टी, ऐसी क्या ख़ास बात है

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर काफी व्यस्त रही हैं लेकिन इसके बावजूद जब परिवार की बात आती है तो दीपिका अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक़्त निकालने में पीछे नहीं रहती हैं। दीपिका ने घरवालों के लिए फिर से छुट्टी ले ली है।

हाल ही में अपने पापा का जन्मदिन मनाने के लिए दीपिका पादुकोण अपने घर बेंगलुरू गयी थीं हालांकि उन्हें छुट्टियों से वापस आना था लेकिन दीपिका ने अपनी छुट्टियां आगे बढ़ा दी है और इसकी वजह खास है। हाल ही में उनके माता-पिता ने नए घर में शिफ्टिंग की है। ऐसे में दीपिका की चाहत थी कि वह अपने पेरेंट्स को शिफ्ट करवाने के बाद ही अपने काम में जुटें। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह घर पर थोड़ा वक़्त और लेंगी। खबर है कि दीपिका की खुद की यह चाहत थी कि वह अपने घर को अपने हाथों से सजाये। इसलिए भी उन्होंने घर पर वक़्त देना ठीक समझा और तय किया कि वह अपने हिसाब से घर को लुक देंगी। दीपिका मानती आयी हैं कि भले ही आप जिंदगी में कितनी भी तरक्की हासिल कर लें, यह जरूरी है कि आप अपनी जड़ को कभी भी न भूलें। इसलिए उन्हें जब भी मौक़ा मिलता है वह अपने घर आती जाती रहती हैं।

यह भी पढ़ें:बिग बॉस वाली लोपा ने लगाई समंदर में आग, तस्वीरें देखिये 

 

दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में काम कर रही हैं, जिसमें वो रानी पद्मिनी के रोल में हैं। फिल्म में रणबीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।