विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए! रणवीर नहीं,तो किसके साथ इश्क लड़ाएंगी दीपिका

By Edited By:
Updated: Sat, 22 Mar 2014 11:00 AM (IST)

वैसे तो दीपिका पादुकोण ने बी टाउन के कई बड़े स्टार्स के साथ रोमांस किया है और सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खूब रंग भी लाई है, लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दीपिका अपने से उम्रदराज हीरो के साथ इश्क लड़ाने जा रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ रोमांस किया है और सिल्वर स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खूब रंग भी लाई है, लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दीपिका अपनी उम्र से बड़े हीरो के साथ इश्क लड़ाने जा रही हैं।

पढ़ें : इस फिल्म में फिर दिखेगी रामलीला की जोड़ी

जी हां ये सच है। दीपिका जल्द ही इरफान खान के साथ बड़े पर्दे पर इश्क लड़ाती नजर आएंगी। सूत्रों ने बताया कि दीपिका और इरफान खान सूजित सिरकार की फिल्म पीकू में साथ काम करेंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा बिग बी भी होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब इरफान इन दोनों कलाकारों के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। इरफान बिग बी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पढ़ें : जुरासिक पार्क 4 में दिखेंगे इरफान